
UN Report: जनसंख्या के मामले में भारत 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा
नई दिल्ली। भारत में जनसंख्या आने वाले वर्षों में विस्फोटक स्थिति में पहुंच सकती है। जनसंख्या पर यूएन की रिपोर्ट ( UN India population Report ) के अनुसार भारत 2027 तक चीन को भी आबादी के मामले में पीछे छोड़ देगा। वहीं 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। United Nations ( संयुक्त राष्ट्र ) ने कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इसके आधार पर यह आकलन सामने आया हैं। मौजूद समय में भारत की जनसंख्या 133 करोड़ के आसपास है।
दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ सकती है
संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के जनसंख्या खंड द्वारा प्रकाशित ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 : हाईलाइट्स’ ( world population prospects 2019 ) शीर्षक वाली अध्यन रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 30 सालों में दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ सकती है। यह 2050 तक करीब 7.7 अरब से 9.7 अरब हो सकती है। इस जनसंख्या में अहम योगदान नौ देश का होगा। ये देश हैं भारत, नाइजीरिया ,पाकिस्तान, कांगो, इथोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमरीका।
भारत को आबादी पर नियंत्रण रखना होगा
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत जैसे देश को अपनी आबादी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर वह अपने यहां पर किसी तरह का कदम नहीं उठाता है, तो उसके लिए इतनी बड़ी जनसंख्या को संभालना मुश्किल होगा। यहां पर रहने वालों लोगों के लिए संसाधनों में कमी आएगी। अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने शीर्ष पर पहुंच सकती है, जो लगभग 11 अरब के स्तर पर हो सकती है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
11 Jul 2019 11:24 am
Published on:
18 Jun 2019 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
