19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / अमरीका ने चीन के बहाने रूस पर साधा निशाना, चीनी सैन्य एजेंसी पर लगाया प्रतिबंध

अमरीका ने चीन के बहाने रूस पर साधा निशाना, चीनी सैन्य एजेंसी पर लगाया प्रतिबंध

अमरीका के इस कदम का असल निशाना रूस है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Sep 2018, 10:08 AM IST

US-Russia-China

अमरीका ने चीन के बहाने रूस पर साधा निशाना, चीनी सैन्य एजेंसी पर लगाया प्रतिबंध

न्यूयार्क। अमरीका ने चीन की एक सैन्य एजेंसी पर रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के आरोप में प्रतिबंध की तैयारी कर रहा है। चीनी सैन्य एजेंसी पर यह प्रतिबंध अमरीका के एक कानून का उल्लंघन करने के आरोप में लगाया है। अमरीका के स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा है कि वह चीन की मिलिट्री एजेंसी इक्विपमेंट डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट और इसके डायरेक्टर ली शांगफु पर प्रतिबंध लगाएगा। चीनी कंपनी ने अमरीकी कानून का उल्लंघन करके रूस से हथियारों की डील की। बता दें कि 2017 में चीन ने रूस से 10 सुखोई-35 लड़ाकू विमान और 2018 में एस-400 मिसाइल खरीदी थी। यह डील रूस की मुख्य हथियार निर्यातक कंपनी रॉसबॉरोन एक्सपोर्ट के जरिये हुई थी।अनुमान लगाया जा रहा है कि इस खरीदारी की वजह से ही चीनी एजेंसी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अमरीका: मैरीलैंड में गोलीबारी से 3 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

चीनी एजेंसी पर प्रतिबंध का मतलब

हालांकि अमरीकी सैन्य प्रतिबंधों के बाद चीन की एजेंसी पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन अब यह कंपनी अमरीका के साथ किसी भी सौदे में हिस्सा नहीं ले पाएगी। एजेंसी अमरीका से कोई विदेशी मुद्रा विनिमय नहीं कर पाएगी। बता दें कि चीन की मिलिट्री एजेंसी इक्विपमेंट डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट देश के डिफेंस टेक्नॉलजी की देखरेख करता है।

ईरान, रूस और उत्तर कोरिया से हथियारों की डील अवैध

अमरीका 2017 से ही ईरान, रूस और उत्तर कोरिया के साथ हथियारों के सौदे को अवैध मनाता आया है। अमरीका में CAATSA कानून लागू होने के बाद ईरान, उत्तरी कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कानून के तहत ट्रंप प्रशासन ने रूस से जुड़े 33 लोगों और कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जो डिफेंस डील्स में अहम भूमिका निभाते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को 18 दिसम्बर को सुनाई जाएगी सजा

चीन के बहाने रूस पर निशाना

बताया जा रहा है कि अमरीका के इस कदम का असल निशाना रूस है। इस कानून के चलते चीन की सैन्य एजेंसी को बैन करना असल में रूस को सबक सीखने की अमरीकी कोशिश है। जानकारों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन पर खुफिया एजेंसी की उन रिपोर्ट्स को लेकर काफी दबाव है, जिसमें दावा किया गया है कि रूस अमरीका की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहा है।