लाहौर। पाकिस्तान में नई सरकार बनते ही उसके लिए एक अच्छी खबर आई है। अमरीकी संसद ने पकिस्तान को बड़ी राहत देते हुए एक ऐसा विधेयक पारित किया है जिसके अनुसार अब पाकिस्तान को अमरीकी सहायता पाने के लिए आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने जैसी कोई पूर्व शर्त नहीं है। हालांकि बुधवार को पारित इस विधेयक में पाकिस्तान को मिलने वाली सहायता राशि घटाकर 15 करोड़ डॉलर कर दी गई है, लेकिन एक बड़ी राहत देते हुए अमरीका ने पाकिस्तान से हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व शर्त हटा ली है।