हत्या का प्रयास करने के आरोप के साथ-साथ बोर्जेस पर आतंकवाद, आतंकवाद के वित्तपोषण और आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल बोर्जेस अभी कोलंबिया में हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, इस संबंध में राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा कि वेनेजुएला की मीडिया ने बुधवार को टीवी चैनल पर प्रसारित किया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने कोलंबिया में रह रहे एक निर्वासित विपक्षी नेता जुलियो बोरगेस का इस घटना में हाथ होने का इशारा किया था। वहीं, ऐसी ख़बरें आ रही थी कि राष्ट्रपति मदुरो अपने ऊपर हुए हमले का राजनीतिक फायदा भी उठा सकते हैं।