
कुदरत ने बदली इस महिला के शरीर की बनावट, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। भगवान की भी अजब लीला है। अभी तक आपने इंसानों में जुड़वा बच्चों, अलग-अलग शरीरों के साथ दो जुड़े हुए या फिर दो सिर या अधिक और कम हाथ पैर वाले बच्चों या व्यक्तियों के बार पढ़ा या सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, दिखने में तो बिल्कुल सामान्य है, लेकिन वास्तव में है वो बिल्कुल असामान्य। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड की राजधानी गोल्ड कोस्ट की रहने वाली एवलीन के शरीर में एक नहीं बल्कि दो-दो प्रजनन अंग हैं। यही नहीं उसके दो-दो गर्भाशय होने के साथ ही उसका रि-प्रोडक्टिव सिस्टम भी डबल है। इसका मतलब यह है कि एक नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिला में जिस-जिस अंग की आवश्यक्ता होती है, कुदरत ने वो अंग उसको दो-दो दिए हैं।
अपने कस्टमर के साथ केवल एक ही प्रजनन अंग का इस्तेमाल करती थीं
तीस वर्षीय एवलीन अभी छह माह की गर्भवती हैं। एवलीन ने ऑस्ट्रेलिया के एक चर्चित रेडियो प्रोग्राम में अपनी यह कहानी शेयर की। उसने बताया कि एक कॉल गर्ल रह चुकी है। इस दौरान वह अपने कस्टमर के साथ केवल एक ही प्रजनन अंग का इस्तेमाल करती थीं, जबकि दूसरे अंग का इस्तेमाल वो केवल अपने पार्टनर के साथ ही करती थीं। दरअसल, उसके पार्टनर को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था कि वह उसके अलावा किसी और के साथ अंतरंग हो, लेकिन दो-दो प्रजनन अंगों ने उसकी इस मुश्किल को आसान कर दिया। एवलीन बताती हैं कि वह अपने क्लाइंट और पार्टनर के साथ अलग-अलग अंगों का इस्तेमाल करती है। वास्तव में एवलीन के साथ एक दुर्लभ स्थिति है। मेडिकल भाषा में इसको यूट्रस डिडेल्फिस कहा जाता है।
20 साल की उम्र में गर्भवती हो गई
एक इंटरव्यू के दौरान एवलीन ने बताया कि उसको अपने शरीर की विचित्र बनावट का उस समय पता चला जब वह 20 साल की उम्र में गर्भवती हो गई और अबॉर्शन के लिए डॉक्टर के पास पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसको बताया कि वह गर्भवती नहीं है। लेकिन एवलीन ने डॉक्टरों के दावे को खारिज कर दिया और उनसे पुन: जांच करने को कहा। एवलीन के आग्रह पर जब डॉक्टरों ने उसकी दोबारा जांच की तो हैरान रह गए। दरअसल, इस बार डॉक्टरों को पता चला कि एवलीन को दूसरा भी गर्भाशय है और बच्चा उसकी कोख में पल रहा था। जिसके बाद उसका अबॉर्शन किया जा सका। हालांकि अब एवलीन ने कॉल गर्ल का काम छोड़ दिया है और कोई दूसरा काम शुरू किया है।
एक समय में दो बार प्रेग्नेंट हो सकती है
एवलीन ने बताया कि वह एक समय में दो बार प्रेग्नेंट हो सकती है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उसको दो प्रजनन अंग और दो गर्भाशय होना है। उसके प्रजनन अंगों के बीच में केवल एक दीवार, जो उसको नॉर्मल डिलीवरी के लिए भी योग्य बनाती है।
Updated on:
11 Mar 2021 11:43 pm
Published on:
11 Mar 2021 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
