Aarogya Setu एक ट्रैकिंग ऐप है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को जानकारी देगा है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। इतना ही नहीं ये ऐप संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर नोटिफाइ करता है और आपको अलर्ट करता है। इस ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है और आपके डेटा को किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर नहीं किया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में पेश किया गया है।