5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में Airtel बंद करने जा रही है अपनी सेवा

Airtel बंद करने जा रही अपनी 3G सर्विस सितंबर में 6-7 सर्किल में 3जी नेटवर्क हो जाएगा बंद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 3 Aug 2019, 11:00 AM IST

Airtel

Airtel यूजर्स फ्री में ऑनलाइन कर सकते हैं 1 साल का कोई भी कोर्स, ईडी टेक शॉ एकेडमी के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली:टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पूरे देश में अपनी 3G सर्विस बंद करने जा रही है। इसकी जानकारी खुद एयरटेल ने शुक्रवार को दी है और कहा कि मार्च 2020 तक देश में 3जी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा । सबसे पहले कंपनी ने कोलकाता में अपनी सर्विस को बंद किया है और आने वाले सितंबर में 6-7 सर्किल में भी 3जी नेटवर्क को बंद किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर से मार्च तक पूरे देश में इस सेवा को बंद कर दिया जाएगा।

airtel के इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि इस वक्त कंपनी का लक्ष्य औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) बढ़ाने पर है। साथ ही टैरिफ की वैधता बढ़ाने पर भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने 900 मेगाहर्ट्ज से लेकर 2100 हर्ट्ज के समस्त 3जी नेटवर्क को 4जी नेटवर्क में बदल रहा है। ताकि यूजर्स को बेहतर डाटा मिल सके।

यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन की टचस्क्रीन को ऐसे करें साफ, आपका पुराना फोन दिखने लगेगा नया

बता दें कि भारती एयरटेल को 2019-20 की पहली तिमाही में 2,866 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में उसने 97 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। भारती एयरटेल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय 4.7 प्रतिशत बढ़कर 20,738 करोड़ रुपये हो गयी है जो साल 2018-19 की पहली तिमाही में 19,799 करोड़ रुपये थी।