नई दिल्ली: बाबा रामदेव ने मंगलवार को स्वदेशी समृद्धि सिम लॉन्च किया था जिसके साथ ही उन्होंने दूरसंचार क्षेत्र में कदम रख दिया है। रामदेव के इस सिम की ख़बर इतनी सुरखियां नहीं बटोर सकी जितनी बुधवार को लॉन्च हुई किंभो ऐप ने बटोरी ली हैं। किंभो नामक यह ऐप कभी हैंग होने को लेकर तो कभी प्लेस्टोर से कुछ घंटो के लिए हटाए जाने को लेकर सुर्खियों में है। जिसके बाद इसके हैक होने की ख़बर सामने आई है। फ्रेंच के एक हैकर की माने तो उसने यह दावा किया है कि वह किंभो ऐप यूजर्स के सारे मेसेज पढ़ सकता है।