नेक्ट बिलियन इनिशिएटिव के प्रोडेक्ट मैनेजर जोश वुडवर्ड ने Neighbourly ऐप के बारे में टेकक्रंच को जानकारी दी है कि हमारा जीवन घर के आस-पास के 1-2 किलोमीटर के रेडियस में सिमटा रहता है और उसके आगे के बारे में जानने को लेकर हमेशा लोग सवाल पूछते हैं। लेकिन जैसे-जैसे शहर बड़े हो रहे हैं हम स्थानीय चीजों के बारे में जानना कम करते जा रहे हैं। हमने Neighbourly को अपने आस-पास से जुड़ने के एक जरिए के तौर पर पेश किया गया है। इसमें आप सवाल पूछ सकते हैं, अपनी राय दे सकते हैं और खुद को सुरक्षित और अपडेट रख सकते हैं।