नई दिल्ली:coronavirus के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है ताकि इस भयानकर बीमारी को फैलने से रोका जा सके। इस बीच लोगों को घर में रहना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वो Social Media का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि कोरोनावायरस से जुड़ी सही जानकारी ले सकें, लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोनावायरस से जुड़ी गलत और भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैला रहे हैं। इसी पर निगरानी रखने के लिए अब सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए कहा कि जो लोग कोविड-19 से जुड़ी गलत अफवाह फैलाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।