इससे पहले कंपनी ने साल 2018 में पहली बार मैसेज फॉरवर्डिंग पर लगाम लगाई थी, जिसके बाद किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को ही फॉरवर्ड कर सकते थें। इसके बाद फॉरवर्ड मैसेज में 25 फीसदी की कमी देखी गयी थी। गौरतलब है कि कंपनी अपने ऐप में यूजर्स की सुविधा को देखते हुए हर दिन नए फीचर्स पर काम कर रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।