5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Voter Turnout ऐप के जरिए रियल टाइम में जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

चुनाव आयोग ने Voter Turnout ऐप किया लॉन्च रियल टाइम में मिलेगी ये सारी जानकारी ऐप जनता में मतदाता की उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 19 Apr 2019, 5:50 PM IST

voter

Voter Turnout ऐप के जरिए रियल टाइम में जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

नई दिल्ली:चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट ( Voter Turnout ) ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस ऐप के बिटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। आयोग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में इस ऐप को अपडेट किया जाएगा। यूजर्स इस ऐप के जरिए मतदान के दौरान रियल टाइम में यह जान सकेंगे कि वोटरों की संख्या कितनी है और कहां कितने प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Asus Zenfone Max M1 और ZenFone Lite L1 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, यहां जानें नया दाम

इस ऐप को लेकर चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने जानकारी दी है कि यह ऐप जनता में मतदाता की उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए रियलटाइम जानकारी देने के लिए एक अन्य ऐप के जरिए संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को लगातार अपडेट किया जाएगा। इतना ही मतदान खत्म होने और पोलिंग पार्टी के वापस लौटने के बाद डेटा को वेरिफाई कर अंतिम आंकड़े को ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस ऐप पर पुरुष और महिला वोटरों की संख्या भी अलग-अलग देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: BSNL के इन प्लान्स में मिल रहा 25% कैशबैक का फायदा, यहां जानें पूरी ख़बर

वोटर टर्नआउट ऐप को गूगल प्ले से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। अभी डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप के होम पेज पर दूसरे चरण में हुए कुल मतदान प्रतिशत दिखाई देगी। ऐप के होम पेज पर ही आपको नीचे की तरफ दो बटन दिखाई देगा। जहां आप मतदाताओं की उपस्थिति को राज्य के अनुसार या संसदीय क्षेत्र के अनुसार देख सकते हैं। आपको दें इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा, जिसमें से दो चरण के मतदान हो चुके हैं। इस ऐप के जरिए आप बाकी चरणों में होने वाले मतदान प्रतिशत की जानकारी भी देख सकते हैं।