5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL के इन प्लान्स में मिल रहा 25% कैशबैक का फायदा, यहां जानें पूरी ख़बर

पोस्टपेड यूजर्स को मिल रहा कैशबैक का फायदा इन प्लान्स पर मिल रहा 25% का कैशबैक यहां जानें किन-किन प्लान्स पर मिल रहा कितना फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 19 Apr 2019, 4:11 PM IST

bsnl

BSNL के इन प्लान्स में मिल रहा 25% कैशबैक का फायदा, यहां जानें पूरी ख़बर

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड ( bsnl ) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने पोस्टपेड यूजर्स को सालाना प्लान्स के तहत कैशबैक ऑफर कर रही है। इनमें ज्यादा कीमत वाले प्लान पर 25% का कैशबैक और कम कीमत वाले प्लान पर 20% का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि इस ऑफर का फायदा प्रीपेड यूजर्स नहीं उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Oppo के इस 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन पर मिल रहा 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट, आज भर का है मौका

यह भी पढ़ें:Asus Zenfone Max M1 और ZenFone Lite L1 की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, यहां जानें नया दाम

अगर कोई ग्राहक 1,525 रुपये महीने वाला प्लान लेता है, तो उसे कुल 18,300 रुपये का भुगतान करना होगा। अब इस ऑफर के तहत उन ग्राहकों को 4,575 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, 1,125 रुपये महीने वाले सालाना प्लान के लिए आपको कुल 13,500 रुपये का भुगतान करना होगा। तब आप 3,375 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो 1,525 रुपये, 1,125 रुपये और 799 रुपये में वाले प्लान में 25% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 725 रुपये और 525 रुपये महीने जैसी योजनाओं पर 20% का कैशबैक दे रहा है। वहीं, 399 रुपये, 325 रुपये और 225 रुपये वाले पोस्टपेड ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:अब 4000mAh की बैटरी महज 17 मिनट में हो जाएगी चार्ज, Xiaomi ला रहा ये फास्ट चार्जर

ग्राहक 1,525 रुपये, 1,125 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान का सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए लेते हैं, तो उन्हें 12% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 725 रुपये और 525 रुपये वाले प्लान पर 8% और 399 रुपये, 325 रुपये और 225 रुपये वाले प्लान पर 4% का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि इस कैशबैक ऑफर का फायदा केलव बीएसएनएल के केरल सर्कल के यूजर्स ही उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:999 में Vodafone का नया प्लान, 365 दिनों की वैधता के साथ सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

यह भी पढ़ें:23 अप्रैल से Flipkart Super Value Week सेल हो रहा शुरू, जानिए ऑफर्स