टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) ने 27 अक्टूबर, 2022 को ट्विटर (Twitter) टेकओवर की प्रोसेस पूरी कर ली थी। उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन अब तक कंपनी और प्लेटफॉर्म के बारे में कई फैसले ले चुके है। इनमें से कुछ फैसलों की आलोचना भी हुई है। पर एलन ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह ट्विटर के बारे में बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही एलन ने यह बात भी साफ कर दी थी कि ट्विटर पर समय-समय पर नए फीचर्स लॉन्च किए जाएंगे और एलन के ट्विटर को खरीदने के बाद से अब तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ नए फीचर्स लॉन्च भी किए जा चुके हैं। हाल ही में एलन ने ट्विटर पर एक नए फीचर का हिंट दिया है।