सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर ही ट्वीट्स के ज़रिए अपने विचार और ट्विटर के फीचर्स, चेंज और इससे जुडी अन्य बातें शेयर करते रहते है। 27 अक्टूबर को एलन ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद से ही एलन अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई चेंज कर चुके है। साथ ही एलन की ट्विटर पर एक्टिविटी भी बढ़ गई है। हाल ही में एलन ने ट्विटर के बुकमार्क (Bookmark) फीचर के बारे में बताया।