नई दिल्ली: सोशल मीडिया कंपनी Whatsapp और इंस्टाग्राम की तरह अब Facebook अपने फ्लैगशिप एंड्रॉयड ऐप के लिए जल्द डार्क मोड लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी टेक साइट एंड्रॉयड पुलिस (Android Police) की एक रिपोर्ट से मिली है। फिलहाल फेसबुक डार्क मोड फीचर पर काम कर रहा है। इससे पहले फेसबुक ने मैसेंजर ऐप के लिए डार्क मोड फीचर लॉन्च कर चुका है। बता दें कि Facebook ऐप पर आने वाले डार्क मोड फीचर को लेकर कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।