30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ChatGPT जैसे दिखने वाले ऐप कहीं कर न दे आपका डाटा लीक, ये है Safe Apps की लिस्ट

Beware Of Fake ChatGPT Apps : प्ले स्टोर चैटजीपीटी खोजने पर कई ऐप दिखते हैं, जो एआइ सहायक होने का दावा करते हैं। हालांकि रिव्यू सेक्शन देखने पर ये ऐप ज्यादातर पेड रिव्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Jun 2023, 4:33 PM IST

Fake ChatGPT Apps

Beware Of Fake ChatGPT Apps : प्ले स्टोर चैटजीपीटी खोजने पर कई ऐप दिखते हैं, जो एआइ सहायक होने का दावा करते हैं। हालांकि रिव्यू सेक्शन देखने पर ये ऐप ज्यादातर पेड रिव्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ऐप थर्ड पार्टी कंपनियों को यूजर डेटा बेचकर कमाई कर सकते हैं। कुछ ऐप तो नॉन-रिफंडेबल प्रीमियम चार्ज करते हैं और सबसे अच्छा चैटबॉट होने का दावा करते हैं। एक बार जब आप इनके जाल में फंस जाते हैं और सदस्यता ले लेते हैं तो बाद में आप कुछ नहीं कर सकते।

कुछ बेहतर ऐप्स


बिंग चैट
बिंग ने जीपीटी-4 को अपने सर्च इंजन में इंटिग्रेट कर लिया है। माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर के जरिए डेस्कटॉप पर या अपने एंड्रॉइड या आइफोन पर बिंग ऐप का नया संस्करण डाउनलोड कर सकते हैं। चैटजीपीटी क्लोन से बेहतर विकल्प है।

पर्पेक्सिलिटी एआइ
ओपनएआइ के जीपीटी-3 भाषा मॉडल पर प्रशिक्षित पर्पेक्सिलिटी एआइ बेहतरीन उपकरण है। जो नतीजों के लिए वेब को स्कैन करता है। साइन-अप या लॉगिन की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : Whats App का 'स्क्रीन शेयरिंग' फीचर, ज़बरदस्त हैं फायदे- जानिए इसकी खासियत

चैटजीपीटी की लोकप्रियता आसमान को छूने के बाद एआइ-संचालित चैटबॉट्स की संख्या भी बढ़ गई है। कई चैटबॉट खुद को ‘थर्ड-पार्टी चैटजीपीटी ऐप’ बताते हैं। ऐप स्टोर और प्ले स्टोर दोनों पर भरमार है और यही हाल क्रोम वेब स्टोर का भी है। तो, क्या ये थर्ड-पार्टी चैटजीपीटी ऐप्स और एक्सटेंशन सुरक्षित हैं?

क्रोम चैटजीपीटी एक्सटेंशन
अगर क्रोम वेब स्टोर पर चैटजीपीटी खोजते हैं तो बहुत से चैटजीपीटी एक्सटेंशन दिखते हैं। कोई जीमेल के जवाबों में सहायता करने की पेशकश कर सकता है तो कोई वेब पेजों को सारांशित कर सकता है। नतीजे सभी जीपीटी-3.5 एपीआइ का इस्तेमाल कर दिखाते हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो फिशिंग साइट्स पर ले जाते हैं। क्रोम एक्सटेंशन इंस्टॉल करने से पहले उसकी रेटिंग्स और रिव्यूज पढ़ लें। बेहतर मुफ्त क्रोम एक्सटेंशन की तलाश में हैं तो मर्लिन चैटजीपीटी को आजमा सकते है।

यह भी पढ़ें : Truecaller लाया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, क्लाउड पर सेव नहीं होगा कोई 'रिकॉर्डिंग डेटा'

नोवा एआइ
वेब, मोबाइल और ओएस ऐप के रूप में उपलब्ध नोवा एआइ का भी आप बातचीत करने, सवाल पूछने और शोध करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आपको इस्तेमाल करने से पहले इसे साइन अप या लॉग इन करना होगा।