22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदल गया है Google Pay, जानिए कंपनी ने क्या-क्या बदलाव किए इसमें

Google Pay का नया लोगों 3डी डिजाइन की तरह होगा। नए logo में U और N को इंटरलॉकिंग करते हुए दिखाया गया है। हालांकि यूजर्स नए logo को देखकर शुरू में कंफ्यूज हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Nov 2020, 4:26 PM IST

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में बदलाव किए गए हैं। दरअसल, Google Pay ने भारतीय यूजर्स के लिए नया logo जारी किया है। नया logo कुछ यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। जल्द ही कंपनी गूगल पे का फाइनल वर्जन जारी करने की बात कह रही है। नए logo को Google Pay के 116.1.9 (Beta) वर्जन के साथ जारी किया गया है।

3डी डिजाइन की तरह है नया logo
रिपोर्ट, के मुताबिक गूगल पे का नया लोगों 3डी डिजाइन की तरह होगा। नए logo में U और N को इंटरलॉकिंग करते हुए दिखाया गया है। हालांकि यूजर्स नए logo को देखकर शुरू में कंफ्यूज हो सकता है। हालांकि इसकी कलर थीम पहले वाले logo की तरह रेड, ग्रीन येलो और ब्लू कलर में ही होगा। वहीं जैसे पुराने logo में G और Pay लिखा था, उसे हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें—इस एप के जरिए हर मिनट मिलता है 3 लोगों को रोजगार, आपने देखा क्या?

तीन साल में तीसरी बार बदलाव
बता दें कि Google Pay सितंबर, 2017 में लॉन्च किया गया था। इन तीन वर्षों में इस एप में तीन बार बदलाव किए जा चुके हैं। सबसे पहले इस एप को Tez नाम से लॉन्च किया गया था। बाद में इसका नाम बदलकर Google Pay कर दिया गया। अब कंपनी ने इसका logo बदल दिया है। बता दें कि हाल ही Google ने Gmail सहित कई अन्य एप्स के भी logo में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें—अब आसानी से चुन पाएंगे बेस्ट एप, Google ला रहा नया फीचर

आ सकता है नया स्टैंडर्ड इंटरफेस
खबरें हैं कि Google Pay के के लिए नया स्टैंडर्ड इंटरफेस (UI) भी जारी किया जा सकता है। Google Blog Post में इसका खुलासा हुआ था। बता दें कि Google Pay के नए UI को कई Pixel फोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। जल्द ही अन्य यूजर्स को भी अपडेट जारी किए जाएंगे। इसमें बॉटम टैब हटा दिया गया है और सभी नेविगेशन को Hamburger मेन्यू में शिफ्ट किया गया है। होम पेज पर सिर्फ पेमेंट कार्ड और लॉयल्टी कार्ड की स्क्रॉलिंग लिस्ट दिखेगी। इसके अलावा पेमेंट Method में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।