गूगल पे अब अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए-नए रिवॉर्ड ऑफर पेश करता रहता है। अब कंपनी अपनी पहली सालगिरह के मौके पर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए 10,0000 रुपये तक का रिवॉर्ड पेश कर रही है। इस ऑफर का फायदा इस ऐप के चुनिंदा लकी यूजर्स ही उठा सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को बताए गए कुछ नियम का पालन करना होगा। इस राशि को जीतने के लिए यूजर्स को कम से कम 5 ट्रांजैक्शंस करने होंगे। ये ट्रांजैक्शंस गूगल पे का इस्तेमाल कर 18 सितम्बर सुबह 9 बजे से पहले करनी होंगे। इस ऑफर के तहत चुनिंदा ट्रांजैक्शंस को ही वैध माना जाएगा। हालांकि, रिवॉर्ड 16 रुपये से लेकर 10,0000 रुपये तक हो सकता है।