रिपोर्ट के अनुसार, Google ने एडिटर में नया टैब जोड़ा है। यह यूजर को उस फोटो के अनुरूप सुझाव देने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करता है, जिसे वे एडिट कर रहे होते हैं। यह सुझाव ऐसे हैं, जो यूजर को केवल एक टैब में आश्चर्यजनक नतीजे पाने में मदद करते हैं। इसके जरिए लोग ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और पोट्र्रेट इफेक्ट जैसे फीचर्स का अच्छी तरह उपयोग कर सकते हैं।