संसदीय समिति रिपोर्ट में कहा गया है कि Social media कंपनियां उन अकाउंट पर ध्यान दें जो बाल शोषण कंटेंट को दिखा रहे हैं और उसपर कड़ी कार्रवाई करते हुए रोक लगाए। साथ ही बाल शोषण कंटेंट को फैलाने वाले यूजर्स की जानकारी भी सरकार को साझा करें। सरकार ने फेसबुक, ट्विटर, टिक टॉक, शेयर चैट, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया कंपनियों को किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करने वाले यूजर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश भी दिया है।