18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका की नाक में दम करने वाले स्नोडेन ने जारी किया ये खास एप, कोई नहीं कर सकेगा आपका फोन हैक

इस एप को एडवर्ड स्नोडेन ने बनाया है जिसको कोई हैक या उसकी जासूसी नहीं कर सकता
2 min read
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Dec 26, 2017

Haven app

अमरीका की नेशनल सिक्यॉरिटी एजेंसी के विसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन ने एक ऐसा नया एप जारी किया है जो किसी भी यूजर के स्मार्टफोन को एक सिक्योरिटी सिस्टम में बदल देता है। स्नोडेन ने इस एप को 'Haven' नाम से जारी किया है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन को एक सर्विलांस डिवाइस की तरह यूज कर सकते हैं। यह एप मोबाइल फोन में होने वाली जासूसी को रोकने समेत यूजर को ज्यादा से ज्यादा सिक्योरिटी देता है। आपको बता दें कि फिलहाल स्नोडेन रूस में शरण लिए हुए हैं और फ्रीडम ऑफ द प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

स्मार्टफोन को ऐसे देता है सुरक्षा
स्नोडेन के इस खास एप को गार्डियन प्रॉजेक्ट नाम की संस्था ने डिजाइन किया है। इसको उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी प्राइवेसी में किसी भी प्रकार का दखल नहीं चाहते हैं। यह एप अनिवार्य रूप से यूजर के स्मार्टफोन के सभी सेंसर्स जैसे कि कैमरा, एक्सेलेरोमीटर, माइक्रोफोन आदि को एक्टिव कर फोन को एक सर्विलांस डिवाइस में तब्दील कर देता है। इसके बाद कोई भी हैकर यूजर के निजी दायरे में घुसपैठ करता है तो उसका पता चल जाता है। अभी इस एप को बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है।

ऐसे लोगों के लिए है खास
इस एप को खोजी पत्रकारों, मानवाधिकार संरक्षकों और नए प्रकार की ताकत के साथ लड़ने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यह मोबाइल एप फोन के मोशन, साउंड, वाइब्रेशन और लाइट डिटेक्टर जैसे सेंसर्स का यूज करते हुए फोन को सुरक्षित बनाता है। इसके बाद यदि कोई यूजर के फोन से छेड़छाड़ करता है, या उसकी गैरमूजदगी में कमरा ओपन करता है तो उसका पता बता देता है।

मोबाइल फोन को तुरंत ब्लास्ट कर देता है ये नया वायरस

आजकल वायरस का सबसे बड़ा खतरा स्मार्टफोन्स है। अब गैजेट्स के मामले में स्मार्टफोन्स ही ज्यादातर हैकर्स और वायरस के निशाने पर रहते हैं। आए दिन हैकर्स अपने नए—नए और शातिर वायरस के जरिए लोगों के स्मार्टफोन्स में घुसकर जानकारी चुरा लेते हैं। लेकिन अब ऐसे भी वायरस आ चुके हैं जो चंद सेकंड्स में ही मोबाइल फोन को ब्लास्ट कर देते हैं। अब स्मार्टफोन को निशाना बनाने वाले ऐसे नए वायरस की पहचान हो चुकी है। Trojan Loapi नामक वायरस के बारे में रूस की सिक्यॉरिटी फर्म Kaspersky ने दुनियाभर के मोबाइल यूजर्स को चेताया है।