4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook पर कैसे लॉक करें अपनी प्रोफाइल, जानिए आसान तरीका

Lock Your Facebook Profile: फेसबुक अपने यूज़र्स को अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक सेफ्टी फीचर देता है जो कि पिछले साल ही भारत में शुरू हुआ। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स अपनी फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Aug 2021, 12:15 PM IST

fblo.jpg

Lock your facebook profile easily

नई दिल्ली। फेसबुक (Facebook) वर्तमान समय में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल लिया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। वर्तमान में फेसबुक पर 289 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी फेसबुक की यह कोशिश रहती है कि वो मौजूदा यूज़र्स को तो जोड़े रखे ही, साथ ही नए यूज़र्स को भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़े। इसके लिए फेसबुक अपने यूज़र्स को कई तरह के फीचर्स देता है। इन्हीं में से एक फीचर है अपनी प्रोफाइल लॉक करना।

यह भी पढ़े - Facebook ढूंढ रहा है WhatsApp के इन्क्रिप्टेड मैसेज को एनालाइज़ करने के तरीके, जानिए डिटेल्स

क्या है फेसबुक का प्रोफाइल लॉक फीचर?

फेसबुक (Facebook) पर प्रोफाइल लॉक का फीचर भारत में 20 मई 2020 से शुरू हुआ। यह एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जिसकी मदद से यूज़र्स अपनी फेसबुक प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद उनकी प्रोफाइल, फोटोज़ और अन्य सभी पोस्ट्स को सिर्फ वह यूज़र और उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोग ही देख सकते हैं।

यह भी पढ़े - ऐसे पहचाने फेसबुक पर फेक अकाउंट्स को, फॉलो करें ये स्टेप्स

फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल को लॉक करने के आसान स्टेप्स

आइए एक नज़र डालते है उन आसान स्टेप्स पर जिनका इस्तेमाल करके अपनी फेसबुक प्रोफाइल को आसानी से लॉक किया जा सकता है।