4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे पहचाने फेसबुक पर फेक अकाउंट्स को, फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर आपको नहीं पता कि फेसबुक पर कैसे पता लगाएं फेेक पेजेज का तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 11:13 PM IST

faceebook.jpg

नई दिल्ली। फेसबुक सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर प्लेफॉर्म हैं। लेकिन कई बार फेेक न्यूज, फेक प्रोफाइल और फेक पेजेेज इंसान को परेशान कर देते हैं। कई लोग इससे धोखा खा जाते हैं। क्योंकि कुछ लोगों का केवल मकसद होता है धोाखा देना, भ्रामक प्रचार फैलाना या गलत संदेश देना। लेकिन क्या आप जानते हैं फेसबुक के फेक पेजेज के बारे में। नहीं ना तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप फेसबुक पर फेक पेजेज को पहचान सकते हैं।

फेक अकाउंट
फेक अकाउंट वह होता है, जहां कुछ लोग ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं, जो असल में होते नहीं हैं। फेक अकाउंट में फेक या बनावटी लोग, पालतू जानवर, सेलिब्रेटी या संगठनों के अकाउंट शामिल होते हैं।

फेक अकाउंट की प्रोफाइल पर कैसे जाएं
—अगर आप उसे नहीं तलाश सकते, तो प्रोफाइल पर उपयोग किया नाम सर्च करें या अपने दोस्तों पर उसका लिंक भेजने के लिए कहें।
—कवर फोटो के नीचे पर क्लिक करें और मदद पाएं या प्रोफाइल की रिपोर्ट करें चुनें।
-अगर आप पेज की रिपोर्ट करते हैं, तो मदद पाएं या पेज की रिपोर्ट करें चुनें।
-आप फॉर्म भरकर कोई अन्य व्यक्ति होने का दिखावा करने वाले Facebook अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं।

फेसबुक पर यूं पता लगाएं किस—किसने देखा है आपका प्रोफाइनल
फेसबुक ऐसा जरिया है, जहां से लोगों की कई पर्सनल इंफॉर्मेशन भी सामने आती हैं। क्या आपको पता है कि आप पता कर सकते हैं कि कौन आपकी प्रोफाइल देख रहा है। जी हां, एक सिंपल ट्रिक से आप पता कर सकते हैं कि किसने आपकी प्रोफाइल पर आकर ताका झांकी की है। कुछ ही सेकंड में उसकी प्रोफाइल आपके सामने खुलकर आ जाएगी।

फॉलो करिए यह स्टेप्स
- सबसे पहले आपको ब्राउजर खोलना होगा और उसमें फेसबुक लॉग-इन करना होगा।
- फेसबुक पर लॉगइन करने के बाद आपको अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा।
- उसके बाद आप राइट क्लिक करिए। वहां आपको कई विकल्प नजर आएंगे। लेकिन आपको View Page Source पर जाना होगा।
- व्यू पेज सोर्स पर जाने के लिए आप CTRL+U कमांड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- CTRL+F करके आप BUDDY_ID सर्च कीजिए।
- उसके आगे 15 डिजिट होंगे, आपको उसको कॉपी करना होगा।
- कॉपी करने के बाद आपको https://www.facebook.com/15 डिजिट डालने होंगे। उसके बाद सर्च करने के बाद, जिसने आपकी प्रोफाइल को देखा है, उसको आप देख पाएंगे।