इंस्टाग्राम (Instagram) दुनिया का पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है। यूजर्स इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने महत्वपूर्ण क्षणों को फोटो-वीडियो के रूप में साझा करते हैं। लेकिन अब यह फोटो शेयरिंग ऐप ही नहीं, बल्कि अब यह प्लेटफॉर्म पैसा कमाने का एक जरिया बन गया है। यूजर्स इस प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप इंस्टाग्राम के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं।