दरअसल Digi Locker में आप अपने किसी भी दस्तावेज जैसे- एजुकेशन डिग्री, आधार कार्ड , पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस को सुरक्षित रख सकते हैं और इसके बाद डाक्यूमेंट्स लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजी लॉकर ( Digital Locker ) के जरिए आप अपने दस्तावेज को देश के किसी भी हिस्से में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दस्तावेज को उतनी ही मान्यता मिलेगी, जितनी आपकी ओरिजनल दस्तावेज को मिलती है।