नई दिल्ली: सोशल साइट WhatsApp के जरिए आप जब चाहें अपने दोस्त या गर्लफ्रेंड से टेक्स्ट या वॉयस मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए जुड़ सकते हैं। लेकिन अगर आपके किसी दोस्त या गर्लफ्रेंड ने आपको वाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया हो तो आप उनसे बात नहीं कर सकते। ऐसे में कई बार हमें उनसे जरूरी बात बतानी हो तो हम नहीं बता पाते हैं, जिससे बड़ी परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो चिंता ना करें। क्योंकि हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ब्लॉक लिए गए यूजर से बात कर सकते हैं।