29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: कहीं आपके कैमरा और माइक्रोफोन में कोई जासूस तो नहीं…? जानें कैसे करें फोन से बाहर

Good News: गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लाखों ऐप्स में से कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं, जो आपके कैमरा ऐप या माइक्रोफोन तक पहुंच प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। यदि हैकर ने आपके फोन में कोई स्क्रिप्ट इंस्टॉल की है तो भी यह कैमरा और माइक्रोफोन की मदद से आपकी जासूसी कर सकता है और आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 11 Jun 2023, 4:44 PM IST

spy in camera and microphone

Good News: गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लाखों ऐप्स में से कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं, जो आपके कैमरा ऐप या माइक्रोफोन तक पहुंच प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। यदि हैकर ने आपके फोन में कोई स्क्रिप्ट इंस्टॉल की है तो भी यह कैमरा और माइक्रोफोन की मदद से आपकी जासूसी कर सकता है और आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना जरूरी है। खुशकिस्मती से एंड्रॉइड पर यह पता लगाना आसान है कि क्या कोई ऐप आपके डिवाइस पर कैमरे या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है, भले ही वे बैकग्राउंड में चुपके से उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हों। ऐसे में उन्हें ऐसा करने से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें:छिपे चेहरे के पीछे भी आपको पहचान सकेगा Google Photos का यह नया फीचर

स्टेटस बार में देखें प्राइवेसी इंडिकेटर

जब कोई ऐप एंड्रॉइड फोन में आपके डिवाइस के कैमरे या माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने का प्रयास करता है तो आपको तुरंत स्टेटस बार के ऊपरी-दाएं कोने में एक हरे रंग का इंडिकेटर दिखाई देगा। यदि आपको यहां हरे रंग का बिंदु दिखाई देता है तो आप समझ जाइए कि आपके डिवाइस पर कोई ऐप कैमरा या माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा है। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आप क्विक सेटिंग्स खोलिए। इसके लिए नीचे स्वाइप करें, फिर अपने डिवाइस पर सुरक्षा और गोपनीयता सेटिंग्स पर जाएं और यहां कैमरा या माइक्रोफोन आइकन टैप करें। यहां से आपको पता चलेगा कि हाल ही आपके डिवाइस पर किन-किन ऐप्स ने कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है। भविष्य में उस ऐप को ऐसा करने से रोकने के लिए ऐप पर टैप करें और उस ऐप के लिए रिमूव परमिशन पर क्लिक करें। इसके अलावा मैनेज परमिशन पर जाकर भी परमिशन को रिमूव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने लांच किया 'एंटीवायरस' जो आपके स्मार्टफोन से निकाल देगा एक-एक वायरस

अलग-अलग सेटिंग्स

एंड्रॉइड के संस्करण के आधार पर सेटिंग्स अलग-अलग होंगी लेकिन हरा संकेतक सभी में मौजूद होगा। हालांकि यह संकेतक लगभग हर उस ऐप के लिए दिखाई देगा, जो आपकी जासूसी करने की कोशिश कर रही है लेकिन गूगल 'ओके, गूगल' के लिए सुनने पर आपको इंडिकेटर नहीं दिखाता। गूगल ने इसे एंड्रॉइड 12 के साथ पेश किया है, इसलिए इससे निम्न वर्जन में आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: मोबाइल की जगह अब नहीं मिलेगा साबुन और पत्थर! AI तकनीक इस्तेमाल करेगा Amazon

(आशीष खंडेलवाल तकनीकी एक्सपर्ट एवं ब्लॉगर)