नई दिल्ली:aadhaar card की आवश्यकता बढ़ती ही जा रही है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा काम हो चाहें सरकारी या प्राइवेट जहां अाधार कार्ड की जरूरत ना पड़ती हो। ऐसेे में अगर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी अपने साथ रखने में गुम होने का डर है तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि, इस कार्ड की डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध होती है जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसी सुविधा किसी और पहचान पत्र के साथ नहीं है। वहीं, डिजिटल कॉपी भी ऑरिजनल कार्ड की तरह सभी जगह पर मान्य होता है। आइए जानते हैं कैसे आप मुफ्त में अपने आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी निकाल सकते हैं।