Netflix यूजर्स 199 रुपये वाला मोबाइल प्लान, 499 रुपये वाला प्लान, 649 रुपये वाला स्टैंडर्ड प्लान और 799 रुपये वाले प्लान में से किसी भी प्लान को चुन सकते है और उन्हें इसके लिए सिर्फ 5 रुपये का ही भुगतान करना होगा। बता दें कि इससे पहले Netflix अपने इन चारों प्लान के पहले महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री में यूजर्स को देता था। गौरतलब है कि दुनियाभर में 148 मिलियन से ज्यादा Netflix सब्सक्राइबर है, जिसमें से अमेरिका में केवल इसके 60 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। इसमें फ्री ट्रायल यूजर्स को भी शामिल किया गया है।