आपको बता दें व्हाट्सएप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा जल्द तय करेगा। मैसेज फॉरवर्ड करने की यह सीमा भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे 200 मिलियन यूजर्स पर लागू की गई है। आपको जानकारी हो देश में फैल रहे फेक ख़बर को देखते हुए सरकार ने व्हाट्सएप को चेतावनी दी थी, जिसके बाद कंपनी ने मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय की है। साथ ही व्हाट्सएप ने फैक खबरों के रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने वाले वीडियो की शुरुआत करने की बात भी कही थी।