सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को दुनिया में सबसे पॉपुलर और ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। ट्विटर को सबसे प्रभावी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी माना जाता है। ट्विटर के इसी प्रभाव को देखते हुए एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले साल 27 अक्टूबर को ट्विटर को खरीद लिया था। ट्विटर को टेकओवर करने के लिए एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स खर्च किए। एलन इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और ट्विटर के प्रभाव से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।
एलन के ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से ही इसमें बदलावों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहने वाला है। हाल ही में एलन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्विटर पर जल्द ही एक बड़ा चेंज आने वाला है।