सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में ट्विटर को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स बड़ी तादाद में हैं। ट्विटर सिर्फ लोकप्रिय ही नहीं, प्रभावी भी है। इसके इसी प्रभाव को देखते हुए पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीद लिया था। ट्विटर को खरीदने के लिए एलन को 44 बिलियन डॉलर्स की बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी थी। एलन के ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से ही ट्विटर में कई नए फीचर दिए गए। एलन ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया था कि वह ट्विटर में कई नए फीचर शामिल करेंगे। अब जल्द ही ट्विटर में एक और नया फीचर शामिल होने जा रहा है।