10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब फेसबुक भी आपके घर पर पहुंचाएगी मनपसंद खाना

फेसबुक एप के जरिए अब आप मनपसंद खाना आॅर्डर कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 Oct 2017, 2:58 PM IST

Order food facebook feature

Order food facebook feature

दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया सर्विस कंपनी फेसबुक ने अपने मोबाइल एप को अब और अधिक यूजर फ्रेंडली बना दिया है। इस कंपनी ने इसके लिए लिए एक ऐसा फीचर जोड़ा हैं जिसके जरिए आप अन्य किसी दूसरे एप पर जाने की बजाए यहीं से कई सारे काम कर सकते हैं। फेसबुक ने अपने इस नए फीचर की औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए यह नया फीचर जोड़ा है। इसके जरिए आप अपना मनचाहा खाना भी आर्डर कर सकते हैं।

यहां शुरू हुई सर्विस
फेसबुक ने इस नए फीचर को शुरू करते हुए इस क्षेत्र में पहले से काम कर रही कई कंपनियों के साथ टाइअप किया है। इनमें ईटस्ट्रीट, डेलीवरी.कॉम, डोडैश, ओलो सहित कई कंपनियां शामिल हैं। हालांकि फेसबुक ने फिलहाल यह सर्विस यूएस में ही शुरू की है। माना रहा है कि इसके बाद यह सर्विस भारत और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में भी शुरू की जाएगी।

ऐसे बुक करें मनपसंद खाना
आपको फेसबुक एप के एक्स्प्लोर टैब में 'आॅर्डर फूड' नाम से एक ऑप्शन मिलेगा। इस आॅप्शन में आपको अपने आस—पास मौजूद रेस्टोरेंट्स की लिस्ट मिलेगी। इनमें से कोई भी रेस्टोरेंट पसंद आने के बाद आप 'स्टार्ट आॅर्डर' में जाकर अपना आॅर्डर बुक कर बेहतरीन व मनपसंद खाने का मजा ले सकते हैं।

चुन सकेंगे अच्छा रेस्टोरेंट
फेसबुक एप के इस आॅर्डर फूड वाले आॅप्शन से मनपसंद खाना आॅर्डर कर मंगवाने और खाने के बाद आप उसें डिलीवर करने वाले रेस्टोरेंट के बारे में रिव्यू दे सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपको अन्य कस्टमर्स के रिव्यू भी मिलेंगे जिनको पढ़कर आप एक अच्छे रेस्टोरेंट को चुन सकते हैं। आपको बता दें कि फेसबुक ने इससे पहले ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी.कॉम और स्लाइस से डील कर फेसबुक पेज के जरिए ऑनलाइन फूड आॅर्डर करने की सर्विस शुरू की थी। यह नई फूड आर्डर करने की सर्विस इसी का विस्तृत रूप है जो यूजर्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है।