फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक नए वर्चुअल रियलटी हेडसेट 'ओकुलस गो' वीआर हेडसेट को लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो इस वीआर हेडसेट की शुरुआती कीमत 199 डॉलर रखी गई है। ओकुलस वीआर ने बुधवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा,ओकुलस गो हमारा पहला स्टैंडअलोन उत्पाद है, जो वीआर में जाने का सबसे आसान तरीका है। यह अगले साल 199 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वीआर में फिल्में और कॉन्सर्ट देखना, गेम खेलना और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करना अपने आप में अद्भुत होगा।