नई दिल्ली: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को Passport Seva ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप के जरिए अब यूज़र्स देश के किसी भी क्षेत्र से पासपोर्ट अपलाई कर सकेंगे। साथ ही इससे यूज़र्स पासपोर्ट एप्लीकेशन का प्रोसेस आसानी से कर पाएंगे। अब कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन के जरिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। इस ऐप को एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।