भारत में आज यानि 30 अक्टूबर से पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) और पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टेंसेंट गेम्स (Tencent Games) ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए भारत में पबजी के फैंस को शुक्रिया भी कहा। बता दें कि देश में पिछले महीने करीब 118 एप्स पर सरकार ने बैन लगा दिया था। इनमें पबजी भी शामिल है। हालांकि जिनके मोबाइल में पबजी गेम इंस्टॉल था, उनमें यह अब तब काम कर रहा था, लेकिन आज से नहीं करेगा। बता दें कि इन एप्स को बैन करने की वजह चीन से सुरक्षा को खतरा बताया था।