कई जगहों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या आती है। वहां नेटवर्क नहीं होने पर जब कोई जरूरी कॉल करना हो या रिसीव करना हो तो काफी परेशानी होती है। लेकिन अब आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे। दरअसल, Reliance Jio एक खास सर्विस लेकर आया है। इस सर्विस का नाम है Wi-Fi calling। इस सर्विस के जरिए आप मोबाइल में नेटवर्क न होने पर कॉल कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिए कंपनी ऐसी जगहों पर कॉलिंग को बढ़ावा देना चाहती है, जहां नेटवर्क नहीं होते हैं। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में।