सबसे पहले TestM ऐप को अपने प्लेस्टोर से जाकर डाउनलोड करें। इसके बाद आपको Full test या Quick test का ऑप्शन दिखेगा, जहां जाकर किसी भी एक ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके जरिए आप सेकेंडहैड खरीदे स्मार्टफोन या अपने पुराने फोन के स्क्रीन, साउंड, हार्डवेयर और कैमरा समेत कई अन्य फीचर के बारे में आसानी से जान सकते हैं। इतना ही नहीं आप अगर उस फोन की इंटरनेट स्पीट चेक करना चाहते हैं तो उसे भी बढ़ी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऐप के अंदर ही इंटरनेट स्पीड टेस्ट पर क्लिक करें, जहां इसकी जानकारी आपको मिल जाएगी।