नई दिल्ली: काफी समय से Instagram अपने यूजर्स के लिए नये-नये फीचर्स लॉन्च कर रहा है, ये नये फीचर्स आज की जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो इस ऐप को चलाने के दौरान यूजर्स के बड़े काम आते हैं। इस फीचर्स में इंस्टाग्राम स्टोरीज, इंस्टाग्राम लाइव आदि शामिल है लेकिन इन फीचर्स के अलावा भी Instagraam ने अपने ऐप में कुछ नये फीचर्स को शामिल किया है जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। ये फीचर्स इतने कमाल के हैं कि इन्हें इस्तेमाल करने में आपको मज़ा आएगा।