अब 10 हज़ार अक्षरों में कर सकेंगे ट्वीट्स
ट्विटर पर पोस्ट किए जाने वाले लॉन्ग फॉर्म ट्वीट्स के कष्रों की लिमिट अब बढ़ा दी गई है। एलन ने कुछ समय पहले इसे 4,000 कर दिया था, पर इसे जल्द ही बढ़ाने का हिंट दिया था। और आज इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब ट्विटर पर 10,000 अक्षरों में लॉन्ग फॉर्म ट्वीट्स किए जा सकेंगे। इसके साथ ही ट्वीट्स को बोल्ड और इटैलिक भी किया जा सकेगा।