दुनियाभर में सोशल मीडिया (Social Media) का काफी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया आज के इस दौर की एक बड़ी ज़रूरत सी बन गई है। इंटरनेट की इस दुनिया में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है ट्विटर (Twitter), जो सबसे ज़्यादा पॉपुलर और इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीद लिया था। ट्विटर को खरीदने के लिए एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स खर्च किए थे। ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से एलन अब तक इसमें कई चेंज ला चुके हैं। कई नए फीचर्स भी ट्विटर में शामिल किए जा चुके हैं। अब जल्द ही ट्विटर में एक नया फीचर शामिल किया जाएगा, जिससे यूज़र्स की सेफ्टी बढ़ेगी। साथ ही एलन ने एक चौंका देने वाला खुलासा भी किया है।