5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smartphone के लिए ऐड बना खतरा, बैटरी खत्म करने के साथ लीक कर रहें डेटा

बैटरी लाइफ खत्म कर रहा ऐड स्कैम ऐड स्कैम से बचने का उपाय। गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें ऐप्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 23 Mar 2019, 12:30 PM IST

mobile battery

Smartphone के लिए ऐड बना खतरा, बैटरी खत्म करने के साथ लीक कर रहें डेटा

नई दिल्ली: ज्यादातर एडवरटाइजमेंट कंपनियां स्मार्टफोन में ऐड दिखाकर पैसा कमाने का काम करती है, लेकिन क्या आपको थोड़ी भी भनक है कि ये कंपनियां सिर्फ पैसा ही नहीं कमाती है, बल्कि आपके स्मार्टफोन में मौजूद डाटा को भी हैक कर लेती हैं और मोबाइल की बैटरी को भी जल्द खत्म कर देती हैं।

यह भी पढ़ें- Realme Mobile Bonanza Sale, बेहद ही कम कीमत में मिलेगा Realme 3

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया 'ऐड स्कैम' केवल ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स तक ही सीमित है। इसमें नए ऐड-वीडियो बैनर्स के पीछे बिना यूजर्स की जानकारी के चलते रहते हैं, जिसकी भनक तक यूजर्स को नहीं लगती है। इसके जरिए वो न सिर्फ ज्यादा पैसे कमाते हैं, बल्कि स्मार्टफोन्स की बैटरी भी जल्द खत्म कर देते हैं और डेटा को भी लीक कर लेते हैं।

इस समस्या से बचने के लिए गूगल जल्द ही अपने क्रोम ब्राउजर में नया फीचर जोड़ने वाला है ताकि ऑटोमैटिक डाउनलोडिंग से बचा सकें। क्रोम ब्राउजर के डेवेलपर्स का कहना है कि हम यूजर्स की अनुमति और जानकारी के बिना होने वाले डाउनलोड्स को रोकना चाहते है और बेहतर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं।

ऐड स्कैम से ऐसे बचें

अगर आप चाहते हैं कि आपके Smartphone का डाटा सुरक्षित रहे तो गूगल प्लेस्टोर से ही किसी भी ऐप को डाउनलोड करें, क्योंकि यहां सभी ऐप्स गूगल प्ले प्रोटेक्ट से स्कैन होते हैं। अगर आपके भी फोन की बैटरी जल्द खत्म हो रही है तो आज ही उन ऐप्स को डिलीट कर दें जो थर्ड पार्टी ऐप्स या किसी वेबसाइट से डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा एक बात का और ध्यान दें कि जब Google Play Store से किसी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं तो नीचे की तरफ देख लें कि उस ऐप को यूजर्स द्वारा कितने स्टार दिए गए है और कमेंट में क्या लिखा गया है।