
Realme 3 की सेल आज, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
नई दिल्ली:Realme Mobile Bonanza Sale का भारत में आयोजन किया है, जो 25 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। इस दौरान रियलमी के बेहतरीन स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में Realme 3 , Realme U1 और realme 2 pro को कम कीमत में खरीद सकते हैं।बता दें कि इन तीनों ही स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट, अमेजन, रियलमी की ऑफिशल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
हाल ही लॉन्च हुई Realme 3 को तीसरी बार 26 मार्च को दोपहर 12 बजे सेल में लगाया जाएगा। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट और Realme.com से खरीद सकते हैं। अगर Realme 3 का भुगतान ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं तो आपको 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद ग्राहक इस फोन को 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। Realme 3 में 6.2 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी है।
Realme 2 Pro के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ ग्राहक 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 12,990 रुपये है। इसमें 6.3 फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और विडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Realme U1 को अमेजन और Realme.com से 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि अभी अमेजन पर इस फोन को 10,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसमें 6.3 इंच (2350 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटो के लिए बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Updated on:
2 Apr 2019, 10:26 AM IST
Published on:
23 Mar 2019, 11:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.