नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने महिलाओं को तोहफा देते हुए एक नई मोबाइल आधारित सुरक्षा सेवा का ऐलान किया है जिसका नाम 'वोडाफोन सखी' है। इस सेवा को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दरअसल ये सेवा आपातकाल अलर्ट सेवा है जिसे महिलाएं इमरजेंसी में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में बैलेंस या इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी नहीं है।