गौरतलब है कि इससे पहले एयरटेल ने नवरात्रि के लिए एक स्पेशल प्लान पेश किया है। Airtel के लिए प्लान की कीमत 289 रुपये है और इसकी वैधता 84 दिनों की है, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 4GB डाटा और 100SMS मिलेगा। साथ ही बिना किसी FUP के अनलिमिटेड (लोकल व STD) कॉल का भी लाभ दिया जाएगा। हालांकि इस प्लान को सिर्फ कोलकाता सर्कल के लिए लॉन्च किया गया है। वहीं Airtel ने 159 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया है और इसमें ग्राहको को 21 दिनों की वैधता दी जा रही है। साथ ही इस प्लान में 1 जीबी 3G/4G डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलेगा। हालांकि इस प्लान का लाभ कुछ ही सर्कल के लिए पेश किया गया है।