29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Whatsapp में आया नया Today View फीचर, जानिए इसमें क्या है खास

Whatsapp में आए Today View फीचर से बिना फोन आॅन किए भी देख सकते हैं लेटेस्ट अपडेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Apr 2018, 10:48 AM IST

Whatsapp Today View

Whatsapp यूजर्स के लिए एक और नया फीचर आया है जो उनके लिए काफी काम का साबित होने वाला है। फिलहाल इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली Whatsapp ने इस फीचर को Today View नाम से जारी किया है। व्हाट्सएप के इस लेटेस्ट वर्जन को आईफोन पर अपडेट करने पर यह नया फीचर देखाई देता है। इस फीचर के जरिए आईओएस यूजर्स एप के विजट में लेटेस्ट स्टेटस अपडेट देख सकते हैं।


नए अपडेट के साथ व्हाट्सएप यूज करने के दौरान स्क्रीन ऑफ करने पर भी यूजर किसी वॉयस नोट को सुन सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स किसी दूसरे एप को ओपन करतेह हैं तो भी वॉयस मैसेज चलता रहेगा। नए फीचर्स को इनेबल करने के लिए व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स को अपने आईफोन पर लेटेस्ट वर्ज़न 2.18.40 डाउनलोड करना होगा। यह एप आईओएस 7.0 और इसके ऊपर के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज पर सपोर्ट करता है।

हुवई ने उतारा तीन कैमरा और 3000mAh बैटरी वाला फोन


इससे पहले हाल ही में व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'Change Number' नाम का फीचर जारी किया गया था। इस फीचर के जरिए जब भी कोई यूजर अपने रजिस्टर्ड नंबर से स्विच करता है तो उसे नोटिफाई करने में मदद मिलती है। इस फीचर के जरिए आप सभी कॉन्टेक्ट्स को एक नोटिफिकेशन भेज सकते हैं और यह आपको कॉन्टेक्ट्स को सिलेक्ट करने का भी ऑप्शन देता है।

Google अब भारत में भी लॉन्च करेगी Pixel का खास वर्जन

ऐसे करें नोटिफाई
— सबसे पहले Go to WhatsApp Settings में जाएं

— इसके बाद Select Account में जाएं

— यहां पर Change Number पर जाएं

— अगले बटन पर क्लिक करें और अपना पुराना व नया नंबर डालें

— इसके आखिरी स्टेप में ‘All contacts’, ‘Contacts I have chats with’ और ‘Custom’का आॅप्शन आएगा जिसके अनुसार अपनी जरूरत का आॅप्शन चुन सकते हैं