29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुवई ने उतारा तीन कैमरा और 3000mAh बैटरी वाला फोन

हुवेई ऑनर 7A कम कीमत वाला स्मार्टफोन है जिसमें 8MP कैमरा और 3000mAh बैटरी दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Apr 2018, 10:14 AM IST

Honor 7a

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी हुवेई के सब ब्रांड हॉनर ने अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसको ऑनर 7A नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन के 2 और 3 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेसिक वेरिएंट की कीमत 799 युआन यानी करीब 8,250 रुपए में लॉन्च किया है।


ऑनर 7A की कीमत और वेरियंट्स
ऑनर 7A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 799 युआन यानी करीब 8,250 रुपए है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 999 युआन यानी करीब 10,300 रुपए है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया है और बाकी देशों समेत भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ऑनर 7A के खास फीचर्स
ऑनर 7A में 5.7 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल रिजॉल्य़ूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो बैक पैनल पर मौजूद है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में पेश किया गया है। ऑनर 7A में ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 505 GPU दिया है। दोनों ही फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बेस्ड EMUI 8.0 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए ऑनर 7A में डुअल रियर कैमरा दिया है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। लोलाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो ये भी LED फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में नॉन रिमूवल बैटटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन हैं।