बता दें कि WhatsApp का ये नया फीचर (UPI) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम पर काम करता है जिससे आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर तमाम बैंको को एक्सेस करने की पावर मिल जाती है। इससे आप ठीक उसी तरह से पैसों की लेनदेन कर पाएंगे जैसे किसी अन्य ऐप में करते हैं लेकिन इस फीचर से आप एक बारे में सिर्फ 5,000 रुपये ही सेंड कर सकते हैं। WhatsApp में ये नया फीचर आने के बाद अब लोगों को पैसों की लेनदेन करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।