29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp में आ रहा है कमाल का यह नया फीचर, यूजर्स की तो हो जाएगी मौज…!

WhatsApp आम यूजर्स में इस कदर लोकप्रिय होता जा रहा है कि खुद कंपनी भी हर दिन अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नया अपडेट ले ही आती है। WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए नया मैसेज फीचर लाने की तैयारी कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 15 Jun 2023, 10:52 AM IST

watsapp.jpg

WhatsApp आम यूजर्स में इस कदर लोकप्रिय होता जा रहा है कि खुद कंपनी भी हर दिन अपने यूजर्स के लिए कोई न कोई नया अपडेट ले ही आती है। अब WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए नया वीडियो मैसेज फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कंपनी इसे Beta वर्जन पर वीडियो मैसेज फीचर को टेस्ट कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही आपके वाट्सऐप में सामान्य मैसेज और आडियों मैसेज के बाद वीडियो मैसेज अपडेट भी शुरू होने वाला है। नए फीचर में यूजर्स को वीडियो रिकॉर्ड करने और भेजने के लिए एक क्विक शॉर्टकट दिया जाएगा। इसके जरिए आप चैट करते समय तुरंत एक बटन के टैप कर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर भेज सकेंगे।

यह भी पढ़ें: PhonePe की छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी खबर, हो सकती है 8 लाख रुपये तक की बचत !

वाट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 23.12.0.71 और एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.13.4 पर नया वीडियो मैसेज फीचर देखा गया, जो स्क्रीन के नीचे चैट बार पर अटैचमेंट बटन के पास दिखाई देगा। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, आप व्हाट्सऐप चैट विंडो में माइक्रोफोन आइकन पर टैप कर सकते हैं, जो कैमरा आइकन से बदल दिया जाता है। यह आपको 60 सेकंड का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने देगा।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 3 की पहली तस्वीरें देखकर यूजर्स बोले, यह फोन और फीचर्स तो गजब है...
WhatsApp पर टेक्स्ट मैसेज, अटैचमेंट के साथ-साथ वॉयस और वीडियो कॉल की तरह, नए वीडियो मैसेज फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत रखा गया है। इन मैसेज को किसी अन्य चैट पर फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता है और आप केवल वे वीडियो संदेश भेज सकते हैं, जिन्हें आपके फोन के कैमरे के जरिए कैप्चर किया गया है। इसके साथ ही एक खासबात यह भी है कि वीडियो मैसेज प्राप्त करने वाला व्यक्ति किसी अन्य चैट पर आपका वीडियो मैसेज शेयर करने के लिए अपनी स्क्रीन के कंटेंट को रिकॉर्ड कर सकता है।